वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड के सामने  हंसते-हसंते फंदे पर झूला युवक,, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

बाजपुर । सोशल मीडिया ऐप पर गर्लफ्रेंड से बात करते हुए युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। फांसी लगाने से पहले वीडियो में युवक अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना बीते सोमवार की आधी रात की बाजपुर की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जनपक्ष आजकल नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार देर रात बाजपुर निवासी 20 वर्षीय शाहनवाज पुत्र भोला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक फंदा लगाने से ठीक पहले अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बताया जा रहा है दोनों में काफी देर से बात चल रही थी। 3 मिनट 43 सेकेंड के वायरल वीडियो में युवक बात करते-करते फांसी के फंदे पर झूल गया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी में वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक शाहनवाज हैदराबाद में सैलून का काम करता था और कुछ दिनों के लिए अपने घर आया हुआ था। सीओ विभव सैनी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आ रहा है। हालांकि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो में युवक अपनी गर्लफ्रेंड से हंसते-हंसते बात करते नजर आ रहा है। कुछ देर तक बात करने के बाद अचानक फांसी के फंदे पर झूल गया। सीओ विभव सैनी का कहना है कि वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक का आत्महत्या का इरादा नहीं था। फिर अचानक से ऐसा क्या हुआ, जिससे उसने फांसी लगाई। इसकी जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबरें