
पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट क्षेत्र के गौरीहाट निवासी 21 वर्षीय आरती ने रोमानिया में आयोजित गोल्डन बेल्ट इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट के 54 किलोग्राम वर्ग में भाग लिया। फाइनल मुकाबले में आरती ने मेजबान रोमानिया की कार्ला लॉरा को दूसरे राउंड में RSC से हराकर खिताब जीता।
पूरे मैच में आरती ने बेहतर तकनीक, तेज फुटवर्क और आत्मविश्वास का परिचय दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद आरती ने लगातार अभ्यास और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है।
आरती की इस जीत से पिथौरागढ़ के साथ पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनकी इस सफलता पर बधाई दी है। उनकी जीत युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी है।









