
देहरादून । उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के विभिन्न विभागों में लेखा संबंधी पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 79/उ०अ०से०च०आ०/2026 के तहत कुल 379 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का विवरणआयोग द्वारा निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जा रही है।
- लेखाकार (ब्रिडकुल) – 75 पद
- सहायक लेखाकार विभिन्न निगमों/विभागों (उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन, जल विद्युत निगम, पर्यटन विकास परिषद्, जल संस्थान आदि) में
- सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक
- कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा)
- कैशियर कम सहायक लेखाकार
वेतनमान: विभिन्न पदों के अनुसार लेवल-05 और लेवल-06 (रू. 29,200 से 1,12,400 तक)।महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन प्रकाशन तिथि: 21 जुलाई, 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 जुलाई, 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त, 2026
- आवेदन पत्र में संशोधन: 18 से 20 अगस्त, 2026
- लिखित परीक्षा (अनंतिम): 12 अक्टूबर, 2026
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजअभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- हाईस्कूल प्रमाण-पत्र (नाम एवं जन्मतिथि सत्यापन हेतु)
- आधार कार्ड की दोनों तरफ की छायाप्रति
- ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र
- अनुभव प्रमाण-पत्र (जहां आवश्यक हो)
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in के माध्यम से ही आवेदन करें।इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी शीघ्र ही वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं और निर्धारित तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह भर्ती लेखा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर है।अधिक जानकारी के लिए: आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर विजिट करें या ईमेल [email protected] पर संपर्क करें।









