
देहरादून/ नैनीताल। भारतीय सेना ने अग्निवीर सैनिकों की भर्ती के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार राज्य के सभी जिलों में 27 जुलाई से छह अगस्त के बीच अग्निवीर सैनिकों के लिए भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें जेसीओ और हवलदार से लेकर कई अन्य पदों के लिए जवानों की भर्ती की जाएगी।
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों में अग्निवीर सैनिकों के लिए भर्ती कैंप लगाए जाएंगे। 27 जुलाई को धार्मिक शिक्षक जेसीओ एवं हवलदार एजुकेशन पद हेतु उत्तराखंड के सभी जिलों में भर्ती होगी। 28 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) पद के लिए, 29 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) एवं सिपाही फार्मा पद के लिए पूरे प्रदेश में सभी जिलों में भर्ती कैंप आयोजित होंगे।
30 जुलाई को बागेश्वर और 31 जुलाई को बागेश्वर एवं नैनीताल जनपद में भर्ती कैंप लगेंगे। एक अगस्त को नैनीताल और दो अगस्त को नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में कैंप लगेगा। तीन अगस्त को ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा, चार और पांच अगस्त को अल्मोड़ा और छह अगस्त को अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे।









