आधी रात में रेस्टोरेंट में चली गोली : कान के नीचे गोली लगने से होटल कर्मचारी की संदिग्ध मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल। भवाली कोतवाली क्षेत्र के कैंची धाम के पास किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात करीब 12::30 बजे रेस्टोरेंट कर्मी की कान के नीचे गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। जानकारी के अनुसार आनंद सिंह 38 पुत्र लोक सिंह निवासी पानकटारा सिमलखा बेतालघाट कैंची धाम के पास किरौला रेस्टोरेंट में कार्य करता था।

शुक्रवार देर रात करीब 12::30 बजे आनंद ने किसी से फोन में बात करने के बाद रेस्टोरेंट मालिक की लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई। मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। देर रात पुलिस ने घटनास्थल पहुँचकर कमरे को सील किया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। अन्य कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। कहा कि पूछताछ में देर रात सभी कर्मियों ने एकसाथ खाना खाया। बाद सभी कमरे में चले गए थे।

फोन में किसी से बात कर में आत्मघाती कदम उठाने की बात कर रहा था। कहा कि होटल मालिक की पिस्टल से गोली मार दी। अचानक गोली चलने की आवाज से सभी लोग इकट्ठे हुए, तब तक आनंद की मौत हो गई थी। कहा फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने की बाद पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र ने कहा कि प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट में गोली चलने का मामला है। अभी कोई तहरीर नही मिली है।

सम्बंधित खबरें