बंद कमरे में किशोरियों को मुर्गा बनाने…थप्पड़ मारने वाले चार युवकों पर लगा पॉक्सो, एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। सोशल मीडिया पर बंद कमरे में दो किशोरियों के साथ गालीगलौज करने, उन्हें मुर्गा बनाने, थप्पड़ मारने और पिटाई करने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कपकोट पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले के एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

कई दिनों से किशोरियों को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो किशोरियां और एक युवक दिखाई दे रहा है। वह किशोरियों को गालियां देते हुए थप्पड़ जड़ रहा है। वीडियो में किशोरियों को मुर्गा भी बनाया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद एक किशोरी के परिजनों ने कपकोट थाने में लक्की कठायत, योगेश गढि़या, तनुज गढि़या और दक्ष फर्स्वाण के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने युवकों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ धारा- 74, 115(2), 352, 351(2) बीएननएस और 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

सम्बंधित खबरें