अम्मा के विश्वास पर खरी उतरी पुलिस : जमीन के महत्वपूर्ण दस्तावेजों तथा नगदी से भरा चोरी बक्सा महज 08 घंटे में लौटाया वापस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बद्रीपुरा में कल घटित चोरी की घटना का एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने किराए का कमरा लेने के बहाने चोरी करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिन दहाड़े चोरी करने वाला शातिर चोर से चोरी के जेवरात और नगदी से भरा बॉक्स बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक बीते दिवस बुजुर्ग महिला दया नेगी पत्नी स्व० जगत सिंह नेगी निवासी मकान नं0-6/853, वार्ड नं0-11 तल्ला गोरखपुर बद्रीपुरा, हल्द्वानी जिला नैनीताल ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी कि उनके निवास स्थान पर दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति किराये में रहने हेतु बात करने के लिये आया और 8000 रुपए प्रतिमाह किराया तय कर लिया। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम दीपक बिष्ट निवासी दन्या जिला अल्मोड़ा बताया और वादिनी से घर के पीछे वाला गेट खोलकर रखने और अपना सामान लाने की बात कही। जिस पर वादिनी पीछे का गेट खोलने हेतु चली गयी।

मौका देखते ही उक्त व्यक्ति द्वारा वादिनी के घर के दो मंजिले के कमरे से एक लोहे का बक्सा जिसमे वादिनी का एक सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक छोटी सोने की बाली, दस हजार के करीब नकदी और साडियाँ तथा मकान की रजिस्ट्री थी को चोरी कर ले जाने के आरोप अंकित किये गये। जिसके आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पर मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के तत्काल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा संज्ञान लेते हुए चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण तथा संलिप्त की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिये गये। इस आदेश के क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त चोरी की घटना में संलिप्त चोर की पहचान को मुखबिर लगाए गए। पुलिस ने चोर को बरेली रोड मेडिकल कॉलेज के गेट के पास हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त दीपक बिष्ट नहीं, बल्कि विरेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी खाड़ी सुनार थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा उम्र 34 वर्षीय निकला। पुलिस ने उसके पास से एक सफेद क्रीम रंग के पर्स के अन्दर 8000 रुपए की नगदी के साथ चोरी का सामान बरामद कर लिया पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सागर, कोतवाली हल्द्वानी, उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता कोतवाली हल्द्वानी, उप निरीक्षक कृपाल सिंह- चौकी प्रभारी हीरानगर, हेड कांस्टेबल इसरार नबी-सीसीटीवी टीम, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार चौकी हीरानगर, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल धीरेन्द्र अधिकारी-कोतवाली हल्द्वानी, प्रकाश कार्की-कोतवाली हल्द्वानी, महेंद्र सिंहसीसीटीवी टीम शामिल थे

सम्बंधित खबरें