
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत बेतालघाट विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज ऊँचाकोट में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के समक्ष रखी। शिविर में लगभग 270 से अधिक समस्याएं प्राप्त हुई,जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए।
शिविर में ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लगभग 430 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
बहुउद्देशीय शिविर में पंचायतीराज विभाग द्वारा 22 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, 02 जन्म-मृत्यु, 08 राशन कार्ड से समस्या का निस्तारण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 पात्र लाभार्थियों के पेंशन संबंधित आवेदक भरे गए। होम्योपैथिक चिकित्सा द्वारा 56 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा 26 पशुपालकों को पशुओं की निशुल्क दवा दी गई।
कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया, उद्यान द्वारा 5 लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान की गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई एवं 15 लोगों की सूगर, बीपी की भी निशुल्क जांच की गई।
विद्युत विभाग द्वारा 10 बिजली के बिल बिल, पोल शिफ्टिंग, लोपिंग कराने, ट्रांसफार्मर लगाए जाने संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया गया व आवेदनों पर कार्यवाही की गई। श्रम विभाग द्वारा 8 श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाए गए।
आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 82 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई। वन विभाग द्वारा 10 आवेदनों पर कार्यवाही की गई।
राजस्व विभाग द्वारा कुल 27 विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए गए। रीप परियोजना अंतर्गत 42 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 20 लोगों को जॉब कार्ड, 25 बीपीएल कार्ड वितरित किए गए। सेवायोजन विभाग द्वारा पंजीकरण हेतु 1 आवेदन निस्तारण किया गया।
शिविर में लगभग 270 समस्याएं प्राप्त हुई, जिनमें
सिंचाई, सड़क, वन विभाग,विद्युत, पेयजल,खनन पट्टा क्षेत्रों में सौचालय आदि सुविधा मोहैय्या कराए जाने के साथ ही शिक्षा, राजस्व,समाज कल्याण विभाग से संबंधित के अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
शिविर में क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित टीकाकरण न कराए जाने के कारण महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण हेतु खैरना जाना पड़ता है, उन्होंने एएनएम के माध्यम से गांव में ही टीकाकरण कराए जाने की मांग की गई, जिस संबंध में जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए गांव में ही नियमित टीकाकरण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की समस्या न आए। पुनः शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगा।
शिविर में विभिन्न खनन पट्टा धारकों द्वारा क्षेत्र में तैनात श्रमिकों हेतु शौचालय एवं उचित प्रबंधन व्यवस्था न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कैंचीधाम को निर्देश दिए की सभी खनन पट्टा क्षेत्रों में बायोटॉयलेट स्मार्ट टॉयलेट तथा उनमें पानी की सुचारू व्यवस्था के साथ ही श्रमिकों के आवास व्यवस्था, उनके बच्चों हेतु उचित शिक्षा का प्रबंधन स्वास्थ्य प्रबंधन सहित मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा खनन पट्टाधारियों द्वारा यह सुनिश्चित नहीं किया जाता है तो उनके खनन पट्टे निरस्त करने के कार्रवाई की जाए।
शिविर में उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, क्षेत्र प्रमुख बेतालघाट अंकित शाह, सदस्य जिला पंचायत संजय बोरा, उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम मोनिका, एपीडी चंद्रा फर्त्याल, खण्ड विकास अधिकारी पंकज जोशी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।









