पांच प्यारों की अगवाई में निकली पालकी साहिब, जत्थों ने दिखाया सिख परंपरा का अद्भुत रंग, शहर के प्रमुख मार्गों पर लगा लंगर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर हल्द्वानी में निकले भव्य नगर कीर्तन ने शहर को श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग दिया। रामलीला मैदान स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से सुबह 11 बजे नगर कीर्तन सिख परंपरा की अद्भुत झलक देखने को मिली। कीर्तन रामलीला मैदान से शुरू होकर तिकोनिया चौराह, वर्कशॉप लाइन, रोडवेज, रेलवे बाजार, मीरा मार्ग, मंगल पड़ाव सहित प्रमुख मार्गों से होकर वापस रामलीला मैदान पहुंचा।

रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन में लगभग 28 झांकियां रहीं जिनका उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति के साथ रहने, खाने और मेहनत से कमाई करने की सिख परंपरा की अद्वितीय रूप से प्रस्तुत कर इस वर्ष भी तमाम बैंड भी नगर कीर्तन में शामिल हुआ, जो आकर्षण का केंद्र बना। गाजे-बाजे के साथ नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों से निकला। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और संगतों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।
भव्य नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। संगत ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और लंगर में सेवा की। शहर भर में सिख परंपरा के उल्लास और गुरु गोविंद सिंह जी के प्रति श्रद्धा का अम्बरपूर्व दृश्य देखने को मिला।

नगर कीर्तन के दौरान ,28 झांकियां निकाली गईं। नगर कीर्तन भव्य झाकियां निकाली गई। फूलों से सजी पालकी साहिब, जिसमें गुरु ग्रन्थ साहिब सुशोभित हैं, श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।** संगत पालकी के साथ मत्था टेककर आशीर्वाद लेती रही। कीर्तन में युवा उछल, घोड़े और बाइक सेवादार युवा भी शामिल थे, जिन्होंने धार्मिक जोश के साथ ‘वाहो वाहो गोविंद सिंह, आपे गुरु चेला’ के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। नगर कीर्तन में साका चांदनी चौक झांकी भी चल रही थी। झांकी गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान और वीरता का प्रतीक बनी। नानकमत्ता साहब उधम सिंह नगर के स्कूल का पाइप बैंड पंजाब से आया फौजी पाइप बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा।

नगर कीर्तन में अकल पुरख की फौज जत्था, निर्भय खालसा दल जत्था, स्त्री सत्संग जत्था और खालसा स्कूल के गुरु तेग बहादुर स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिख परंपरा का अद्भुत रंग दिखाया। शहर के विभिन्न गुरुद्वारों से आई संगत की टोलियां ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर सिख परंपरा का अद्भुत रंग गतका पार्टी के बच्चों और यूआईओ ने माशल आर्ट को प्रदर्शित कर सिख वीरता का परिचय दिया।

नगर कीर्तन में विशेष रूप से बाहर से आए घोड़े भी आकर्षण का केंद्र रहे जानकारी देते हुए प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि नगर कीर्तन बहुत ही संयोजित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराया जा रहा है जिसमें जिले के तमाम गुरुद्वारों की संगत हिस्सा ले रही है और प्रकाश उत्सव के पहले से ही खुशी होती है, सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन निकाला जाता है।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा, , महासचिव कंवलजीत सिंह उप्पल, अमरजीत सिंह बिंद्रा, वहीं अमरजीत सिंह आनंद द्वारा मंच का संचालन किया गया, जसपाल सिंह कोहली , , चरणजीत सिंह बिंद्रा ,दलजीत सिंह चड्ढा , परमजीत सिंह शंटी अमरजीत सिंह बंटी, कुलविंदर सिंह चड्ढा, मालिन कोहली, अमन सिंह आनंद ,सप्पू कोहली गगन सयाली, ,रमन साहनी कमल ओबेरॉय ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश , विधायक बंशीधर भगत , हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल, आरटीओ गुरदेव सिंह ,सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी गोपाल सिंह चौहान, कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर हरभजन सिंह, राज्य, आंदोलनकारी ललित जोशी विशेष रूप से पहुंचे।

सम्बंधित खबरें