नैनीताल का सरस्वती शिशु मंदिर जला, आग में फंसे प्रधानाचार्य और बच्चे

खबर शेयर करें -

नैनीताल । मल्लीताल स्थित चीना बाबा मंदिर के पास सरस्वती शिशु मंदिर की बिल्डिंग में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गयी। आग लगने की वजह से स्कूल की बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया, समाचार लिखे जाने तक दमकल विभाग के चार वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लगे हैं। स्थिति की भयावहता को देखते हुए आस पास के सभी घरों को भी खाली करा लिया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात में करीब साढे सात बजे लोगों ने स्कूल की बिल्डिंग से धुआ उठते देखा बाद में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के वाहन पहुंचने तक आग ने विकराल रुप ले लिया था। इस दौरान स्कूल के बिल्डिंग के भीतर मौजूद प्रधानाचार्य रमेश तिवारी व उनके एक  बच्चे तथा पालतू कुत्ते को भी सुकुशल बचा लिया गया।

फिलहाल मौके पर दमकल विभाग के साथ की पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने में सहयोग कर रहे हैं। खास बात यह देखने में आई कि जैसे ही क्षेत्र के लोगों को आग लगने की सूचना मिली वह सभी आग बुझाने के लिए तत्परता से जुट गए। फिलहाल आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

सम्बंधित खबरें