
देहरादून । धामी सरकार ने शुक्रवार को राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 वरिष्ठ IAS और IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।
सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।इस फेरबदल में बृजेश कुमार संत को आबकारी सचिव बनाया गया है, रविनाथ रमन अब परिवहन सचिव और परिवहन आयुक्त होंगे।
डॉ. सुरेंद्र नारायण पाण्डेय को विद्यालयी शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई है। डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नितेश कुमार झा अब पंचायती राज विभाग के सचिव होंगे।
वहीं, लंबे समय से बाध्य प्रतीक्षा में रहीं ज्योति यादव को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग का सचिव बनाया गया है। रणवीर सिंह चौहान को वित्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है। युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा IFS अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते से पंचायती राज विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है।









