निर्दलीय करन सती ने एबीवीपी के तनिष्क को हरा कर जीता छात्र संघ अध्यक्ष का ताज

खबर शेयर करें -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए निर्दलीय प्रत्याशी करन सती ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तनिष्क मेहरा को 249 वोटो से हराया। शनिवार को डीएसबी परिसर में आयोजित चुनाव में 5301 मतदाताओं में से 2704 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष प्रत्याशी करन सती को 1466 तनिष्क मेहरा को 1217 वोट मिले जबकि 7 लोगों ने नोटा को वोट दिए 14 मत अवैध पाए गए।

छात्र उपाध्यक्ष पद में दिनेश चंद्र 2601 शशांक 415 वोट मिले 174 वोट नोटा 54 मत अवैध पाए गए। छात्र उपाध्यक्ष पद में तनीषा जोशी को 1748,प्राची नेगी को 717 वोट प्राप्त हुए 186 ने नोट को वोट दिया जबकि 53 मत अवैध पाए गए। इसके अलावा उप सचिव पद में जयवर्धन को 1290, नितांत पंत को 1149 वोट मिले जबकि 197 नोटा, 68 अवैध मत पाए गए। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद में भावेश विश्वकर्मा को 1522 वोट, शशांक सिंह को 1004 वोट प्राप्त हुए 121 वोटरों ने नोटा का प्रयोग किया जबकि 52 मत अवैध पाए गए। इसके अलावा कला संकाय पद में करन कुमार को 1301 दीपांशु अधिकारी को 1134 वोट मिले मिले 207 छात्रों ने नोटा का प्रयोग किया।

चुनाव संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी प्रो अमित जोशी, डीएसडब्ल्यू प्रो संजय पंत,प्रोफेसर हरीश चंद्र सिंग बिष्ट, डॉ ललित तिवारी,प्रो जीत राम,प्रो नीता बोरा शर्मा, डॉ डीएस बिष्ट,डॉ अशोक कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ रितेश साह,दीपक मलकानी,डॉ सोहेल सिद्दकी, डॉ मोहित रौतेला समेत अन्य लोग शामिल रहे।

निर्विरोध चुने गए छात्र नेता

छात्रसंघ चुनाव में सचिव पद में आयुष आर्य, कोषाध्यक्ष पद में शिवेश कुमार, विश्वविद्यालयप्रतिनिधि आशीष कबड्डवाल, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि वेदांत पांडे, विधि संकाय प्रतिनिधि यशिका कारगेटी, जैव विज्ञान संकाय प्रतिनिधि अतुल रावत निर्विरोध चुने गए।

सम्बंधित खबरें