
नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के सम सेमेस्टर की मुख्य, बैक तथा एकल छात्र परीक्षाओं के विभिन्न व्यावसायिक एवं मुख्य पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
घोषित परिणामों में बीबीए एलएलबी (BBA LLB), एमए योगिक साइंस (MA Yogic Science), बीएससी फॉरेस्ट्री (BSc Forestry), बीएलआईबी एवं आईएससी (BLib & ISc), बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (Bachelor of Fine Arts), बैचलर ऑफ फार्मेसी (Bachelor of Pharmacy), पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग स्किल्स (PG Diploma in Guidance and Counselling Skills), मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन एमबीए (टूरिज्म), एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएड, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स, एमएलआईबी एवं आईएससी, एमबीए (स्पेशलाइजेशन), एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी इनवायरनमेंटल साइंस, एमएससी हॉर्टिकल्चर, एमएससी एग्रोनॉमी, एमए एनीमेशन एंड डिजाइन, एमएससी फैशन डिजाइनिंग, बीए एलएलबी (ऑनर्स), इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, पीजी सर्टिफिकेट इन साइबर लॉ, बीकॉम (बैंकिंग एंड फाइनेंस), मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस तथा एमवोक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट सहित अनेक पाठ्यक्रम शामिल है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत का कार्यकाल बढ़ा, कूटा ने किया अभिनंदन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत (Prof. Diwan Singh Rawat) का कार्यकाल छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक बढ़ा दिया गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (Lt. Gen. Gurmit Singh) ने नियमित कुलपति के चयन में समय लगने के कारण यह अंतरिम व्यवस्था की है।









