
देहरादून। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ.)टीम ने थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ लगभग 11 ग्राम अवैध एमडीएमए व्यावसायिक मात्रा के साथ दो नशा तस्कारों को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में रात्रि को थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र से अभियुक्त शंकर गिरी पुत्र कन्हैया गिरी उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम बरोदा तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा हाल पता लक्ष्मण झूला रोड राधेश्याम जाट निकट काली मंदिर व मनीष पुत्र किशोरी लाल उम्र 25 वर्ष पता ग्राम किरारा पोस्ट ऑफिस चाका लावा जनपद टिहरी गढ़वाल 11 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह एमडीएमए (एमडी) अंजू राजपूत निवासी दिल्ली लेकर आई थी जिसे हम लोग पर्यटकों को ऊंचे दामों पर बेचते थे जिससे हमें बहुत अधिक मुनाफा होता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शंकर गिरी पुत्र कन्हैया गिरी उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम बरोदा तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा हाल पता लक्ष्मण झूला रोड राधेश्याम जाट निकट काली मंदिर व मनीष पुत्र किशोरी लाल उम्र 25 वर्ष पता ग्राम किरारा पोस्ट ऑफिस चाका लावा जनपद टिहरी गढ़वाल है।
एएनटीएफ व एसटीएफ टीम में निरीक्षक भवानी शंकर पंत,उप निरीक्षक दीपक मैठाण, अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल मनमोहन, कांस्टेबल रामचंद्र, दीपक नेगी, प्रशांत थाना पुलिस के अपर उप निरीक्षक मनोज रमोला शामिल थे।








