हल्द्वानी : आंगन में खेल रहे मासूम को कुत्तों ने नोचा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी आंगन में खेल रहे मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में बच्चे को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां मासूम का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हरिपुर जमन सिंह गांव निवासी संजीव का 18 माह का बेटा बासु आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वहां घूम रहे दो आवारा कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया और उसको खींच कर ले जाने लगे। कुत्तों ने उसके गले व गाल को बुरी तरह से नोच कर फाड़ दिया। बासु की चीख-पुकार सुन परिजन दौड़े और किसी तरह से कुत्तों से उसे छुड़ाया। गंभीर घायल अवस्था में बुरी परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने तुरंत मासूम के दोनों तरफ से नीचे गए गाल व गले में 4-4 टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार मासूम की हालत अब पहले से ठीक है।

सम्बंधित खबरें