
हल्द्वानी । शहर में लगातार चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान कई हैरतअंगेज मामले भी सामने आ रहे हैं, जिसमें पुलिस प्रशासन को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई है इसके बाद प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं साथ ही संदिग्धों पर SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा की बड़ी कार्यवाही भी चल रही है।
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र घोटाला उजागर, हत्या के आरोपी को मृत दिखाकर जारी किया गया था प्रमाण पत्र, FIR दर्ज। इन मामलों में पुलिस द्वारा गंभीरता से गहन जांच की जा रही है। एक फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है, जबकि अन्य मामलों की जांच प्रचलित है। जल्द ही अन्य मामलों में भी अभियोग पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।