अंकिता भंडारी हत्याकांड : महापंचायत में उमड़ी भीड़, अंकिता के माता पिता भी पहुंचे

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के 2022 में हुए बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्या कांड के आक्रोश की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में उर्मिला सनावर द्वारा जारी किए कुछ तथाकथित वीडियो ने विपक्ष को हवा देकर उत्तराखंड में हलचल ला दी है। पूर्व में भी काफी बबाल होने पर सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। और सीबीआई ने किसी अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया था।

विपक्ष और सामाजिक संगठन इससे भी संतुष्ट नहीं हो रहे हैं और इसी क्रम में 8 फरवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में एक महा पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें कांग्रेस, यूकेडी,वामपंथी दलों सहित 40 सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अंकिता भंडारी के आरोपी वी आई पी की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग रखी। कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला मंच की पदाधिकारी निर्मला बिष्ट, पूर्व सीएम हरीश रावत और अंकिता के माता-पिता भी शामिल रहे। जबकि अंकिता के माता-पिता के निवेदन पर ही सी एम धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। सुरक्षा की दृष्टि से देहरादून सहित परेड ग्राउंड मैदान के आस पास भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।

लोगों का कहना है कि हत्याकांड में वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, अंकिता भंडारी के माता पिता और पूर्व सीएम हरीश रावत भी महापंचायत में पहुंचे। इस दौरान प्रस्ताव पास किए गए।

महापंचायत के प्रस्ताव में कहा गया कि पंद्रह दिनों के भीतर यदि पीड़ित परिवार की शिकायत आगे नहीं बढ़ी तो महापंचायत होगी, राष्ट्रपति से मुलाकात होगी। अंकिता के माता-पिता के शिकायती पत्र को ही सीबीआई जांच के लिए शिकायती पत्र माना जाए। भाजपा नेता को जांच के दायरे में लाया जाए और निष्कासित किया जाए।

सम्बंधित खबरें