टांडा जंगल में हाथी से टकराई बाइक, दो रिश्तेदार भाइयों की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रामपुर रोड पर टांडा जंगल क्षेत्र में हाथी कॉरिडोर के पास शनिवार देर रात सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल में सवार दो युवक हाथी से टकरा गए, इस दुर्घटना में दोनों की जान चली गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात टांडा जंगल में दोपहिया वाहन के सामने अचानक हाथी आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और उसमें सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से शाहजहांपुर (कटरा) निवासी और वर्तमान में बनभूलपुरा के गफूर बस्ती में रहने वाले 26 वर्षीय शकील और 28 वर्षीय जाफर शनिवार रात हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। बेलबाबा से आगे टांडा रोड स्थित हाथी कॉरिडोर में अचानक एक हाथी उनके दोपहिया वाहन के सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में वाहन चला रहे शकील के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पीछे बैठे जाफर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने शकील को मृत घोषित कर दिया। वहीं जाफर की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन बरेली ले जाते समय रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। परिजन उसे वापस सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आज रविवार को दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया है। शवों को उनके पैतृक गांव शाहजहांपुर ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी में रहकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कपड़ों की फेरी का काम करते थे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ। बताया जा रहा है दोनों रिश्ते में भाई है

सम्बंधित खबरें