बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराणा हत्याकांड : पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्ज सीट, पांच आरोपी अब भी फरार

खबर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित दिव्यांशु जटराणा हत्याकांड में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने पहले चरण में चार आरोपियों के खिलाफ और दूसरे चरण में चार अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। हालांकि मामले में नामजद पांच आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जबकि एक आरोपी शांतनु को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हो सकी है।

23 मार्च की रात प्रेमनगर के केहरी गांव स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के बाहर हुई वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी 22 वर्षीय बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराणा का पूर्व और वर्तमान छात्रों के दो गुटों के बीच गाना बजाने और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और आरोपियों ने दिव्यांशु पर हॉकी, लोहे की रॉड, डंडों और फावड़े से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने 15 आरोपियो के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने पहले चरण में मधुर खंडेलवाल, शिवम शर्मा, युवराज कुमार और अंकित भारद्वाज के खिलाफ 15 जून को आरोप पत्र दाखिल किया। 20 जुलाई को प्रहलाद राज, अंकुर सिंह, विनीत राज और रितिक राज के खिलाफ भी चार्जशीट अदालत में प्रस्तुत कर दी।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला था। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। शुरुआती कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनमें से आरोपी युवराज चौहान को बाद में साक्ष्यों के अभाव में अदालत से जमानत मिल गई।

मुख्य आरोपी प्रहलाद राज और अंकुर सिंह घटना के बाद फरार हो गए थे। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। देहरादून पुलिस ने 9 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के एक रिसॉर्ट से दोनों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दो दिन बाद 11 अप्रैल को प्रेमनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हथकड़ी लगाकर नंगे पैर करीब दो किलोमीटर तक क्षेत्र में पैदल घुमाया और घटनास्थल पर छात्रों के सामने सार्वजनिक माफी भी

हत्याकांड में पांच आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं जिन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अब उनके खिलाफ संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

सम्बंधित खबरें