पूर्व विधायक चैंपियन के नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के बाद अब विधायक उमेश कुमार का लाइसेंस निरस्त

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद अब विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों के 300 समर्थकों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। साथ ही दोनों के समर्थकों के शस्त्र लाइसेंस की जानकारी जुटा रही है।

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए बवाल के बाद पुलिस लगातार एक्शन कर रही है। सोमवार को पुलिस की ओर से चैंपियन और उनके परिवार के लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। इसके बाद नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए थे। अब पुलिस ने विधायक उमेश कुमार के शस्त्र लाइसेंसी निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है। इसके बाद विधायक उमेश का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

सम्बंधित खबरें