
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान चीरबासा क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवती की जान चली गई, जबकि दो अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।
हादसा उस समय हुआ जब यात्रा मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। मृतका की पहचान ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित शक्ति फार्म, सुरेंद्रनगर वार्ड-13 निवासी मीनाक्षी रौतेला के रूप में हुई है।
वह केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए यात्रा पर आई थी। चीरबासा क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरे जिसकी चपेट में आकर मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायल श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मीनाक्षी रौतेला को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल दो अन्य श्रद्धालुओं का उपचार चल रहा है।








