19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार, उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने आज शनिवार को शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल है।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को हर साल शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस साल 19 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया गया। लोकभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल ने शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए।

इसमें पौड़ी के विष्णुपाल सिंह नेगी, चमोली के लखपत सिंह रावत, उत्तरकाशी के पृथ्वी सिंह रावत, देहरादून के वीरेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार के रोबिन कुमार, टिहरी के महेश्वर प्रसाद सेमवाल, रुद्रप्रयाग के शशिकांत नौटियाल, चंपावत के जहीर अब्बास, ऊधमसिंह नगर के नौ सिंह, नैनीताल की डॉ.श्वेता, पिथौरागढ़ के विक्रम सिंह परिहार और अल्मोड़ा के त्रिलोक सिंह अधिकारी को पुरस्कृत किया गया।

सम्बंधित खबरें