
देहरादून । सचिवालय में हंगामा हो गया। यहां एक महिला सेक्शन ऑफिसर को परेशान करने के आरोप में उपनल के जरिए रखे गए कर्मचारी पंकज के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
इस हरकत के बाद सचिवालय की महिला कर्मचारियों में काफी गुस्सा था। सोमवार को जैसे ही पंकज छुट्टी के बाद वापस सचिवालय आया, महिला कर्मियों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में वह वहां से भाग निकला।
कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर BNS की 4 धाराओं में मुकदमा लिखा है –
– धारा 351 – धमकाने का आरोप
– धारा 352 – जानबूझकर बेइज्जत करना
– धारा 78 – पीछा करना और बार-बार संपर्क करना
– धारा 79 – महिला की मर्यादा भंग करना
सचिवालय प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को उसके मूल विभाग में वापस भेज दिया है। इसके साथ ही उपनल के MD को भी लेटर भेजकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मामले की जानकारी सचिवालय प्रशासन के सचिव युगल किशोर पंत को भी दे दी गई है।










