
देहरादून। दून में एक युवक के साथ हुई मारपीट और उसे बंधक बनाए जाने के मामले में हवाला नेटवर्क कनेक्शन जुड़ गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी मामला हवाला से जुड़ा प्रतीत होने की पुष्टि की है। बताया कि युवक ने मारपीट का केस कराया है। मामले में हवाला लेनदेन का पता लगाने पर आयकर विभाग को जांच करने की रिपोर्ट भेज दी गई है।
इसी कोड के आधार पर मुंबई में हवाला की रकम की डिलीवरी हो गई। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता और काले धन के लेनदेन की आशंका को देखते हुए तुरंत आयकर विभाग को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है। अब आयकर विभाग इस पूरे नेटवर्क और अवैध लेनदेन की गहराई से जांच करेगा। एसएसपी का कहना है कि पीड़ित ने फिलहाल पुलिस में मारपीट और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। जिसमें मुख्य आरोपी सुमन नाम के शख्स और उसके अज्ञात साथियों को आरोपी बनाकर जांच की जा रही है।









